उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खलीलाबाद हसनापुर गांव में एक बीए छात्र ने गुरुवार को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने जान देने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान रमेश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र नयन कैथल के रूप में हुई है। वायरल हुए वीडियो में नयन ने बताया कि उसका एक लड़की से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसके भाई ने उसे बहुत प्रताड़ित किया है। वीडियो में नयन ने कहा- मैंने अपनी प्रेमिका के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन उसने और उसके भाई ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है। इस वजह से परेशान होकर मैं अपनी जान देने जा रहा हूं। मम्मी-पापा, मुझे माफ करना, मुझसे अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है।” वीडियो के अंत में ट्रेन की आवाज सुनाई देने के बाद फोन बंद हो गया। मौके के विजुअल देखिए मृतक के पिता रमेश कुमार, जो सूरत में निजी नौकरी करते हैं, शुक्रवार को घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में रमेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र नयन कैथल ठाकुर युगराज सिंह डिग्री कॉलेज में पढ़ता था और कॉलेज की एक मुस्लिम लड़की से उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि लड़की उनके बेटे को प्रेम प्रसंग में फंसाकर पैसे वसूल रही थी। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को लड़की ने नयन को फोन करके बुलाया, जहां लड़की के पिता, भाई और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के कारण नयन बेहोश हो गया था। होश आने पर वह घर भागा और 5 फरवरी की सुबह सदमा बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसने यह कदम उठाया। उसके बाद तीन से चार के बीच अपना एक वीडियो वायरल कर ट्रेन के पटरी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से लड़की और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
मृतक के पिता रमेश ने बताया -अगर मुझे पहले मालूम हो जाता कि मेरा पुत्र किसी गैर समुदाय की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और लड़की और उसके परिवार के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है तो शायद हम लोग अपने बेटे को समझा बूझकर उसे लड़की से दूर कर लेते। मुझे परिवार के लोग और बेटे के द्वारा वीडियो बनाकर जब पोस्ट किया गया था तब बेटे के मरने की जानकारी होने पर सूरत से अपने घर आया हूं। मृतक युवक की मां फूलमती ने बताया- मेरे इकलौते बेटे ने आत्महत्या कर ली। मेरी बड़ी बेटी नीरज देवी की शादी 25 अप्रैल 2026 को होनी थी। हम लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। अगर हम लोगों को बेटे के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी होती तो शायद बेटे को समझाकर बचा लेते।
https://ift.tt/mRa9qAY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply