DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

SIR पर कानपुर में सपा MLA अमिताभ का बड़ा खुलासा:भाजपा नेताओं पर PDA वोटर्स के फर्जी फॉर्म-7 भरकर नाम कटवाने का आरोप, हजारों फॉर्म बरामद

कानपुर में एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरापे लगाते हुए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पीडीए वोटर्स के भारी संख्या में नाम काटने के लिए भरे गए फॉर्म-7 को बरामद किया है। उनका आरोप है कि भाजपा नेता पीडीए वोटर्स के नाम कटवाने के लिए उनके नाम से खुद फॉर्म भरकर नाम कटवाने का काम कर रहे हैं। हजारों की संख्या में फॉर्म दिखाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। कानपुर की आर्य नगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने शुक्रवार को वोटर्स के नाम कटवाने के लिए भरे गए सैकड़ों फॉर्म-7 को दिखाते हुए खुलासा किया। उन्होंने अपना वीडियो जारी करते हुए हजारों फॉर्म-7 के फॉर्म दिखाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने नारायणी देवी धर्मशाल के बूथ पर सैकड़ों पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोटर्स के फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरकर वोट कटवाने के लिए जमा कर दिया। सपा के कार्यकर्ता पहुंचे तो भाजपा नेता फॉर्म के बंडल छोड़कर भाग निकले। इसके बाद सपा विधायक ने बताया कि अनैतिक कानपुर में भाजपा नेता असंवैधानिक तरीके से पीडीए के वोटर्स का नाम लिस्ट से कटवा रहे हैं। भाजपा नेता के ये खुलासा करने के बाद से जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया।


https://ift.tt/a3JeFoU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *