हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में पुलिस पर बर्बरता का गंभीर आरोप लगा है। शुक्लापुर निवासी 20 वर्षीय हरिओम शुक्ला ने दावा किया है कि उसे एक झूठे मामले में फंसाने और जबरन गुनाह कबूल करवाने के लिए ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ दिया गया। हरिओम के अनुसार, दो महीने पहले एक महिला से हुई फोन कॉल की रिकॉर्डिंग अनीत वर्मा नामक व्यक्ति के हाथ लग गई थी। आरोप है कि इसके बाद लालजीत वर्मा ने हरिओम से मोटी रकम की मांग की और पैसे न देने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। बाद में अनीत वर्मा ने बेनीगंज कोतवाली में अपनी नाबालिग बेटी से गाली-गलौज की झूठी शिकायत दर्ज करा दी। हरिओम का आरोप है कि गुरुवार सुबह जब वह कोतवाली पहुंचा, तो मुंशी तेजवीर और अन्य सिपाहियों ने मामला सुलझाने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा और थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। इस दौरान लालजीत वर्मा और उसके साथी युवक का वीडियो बनाते रहे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में जिस महिला का नाम घसीटा जा रहा है, उसने किसी भी बातचीत या विवाद से साफ इनकार किया है। क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
https://ift.tt/tefVaFJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply