DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली के नए SP रवि कुमार ने पदभार संभाला:चार्ज लेते ही 2 घंटे सुनवाई की, अधिकारियों से की मुलाकात

रायबरेली में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तत्काल जनसुनवाई भी की, जिसमें उन्होंने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित थानों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश शासन ने 4 फरवरी की देर शाम कई आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था, जिसमें रायबरेली जिला भी शामिल था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का तबादला बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया था।
इसी क्रम में 11वीं पीएसी बटालियन सीतापुर के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली जिले की कमान सौंपी गई थी। डॉ. यशवीर सिंह ने स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद जिले का कार्यभार अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा को सौंपकर बस्ती के लिए प्रस्थान किया था। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायबरेली पहुंचे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा से कार्यभार ग्रहण किया और जिले के कई पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। पदभार ग्रहण करने के बाद, उन्होंने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की और संबंधित थानों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, रायबरेली से बस्ती जिले स्थानांतरित किए गए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी बस्ती में अपना कार्यभार संभाल लिया है और वहां जनसुनवाई की है। उन्होंने दूरभाष पर इसकी जानकारी दी।


https://ift.tt/Se36PLG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *