DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बोर्ड लगाने पर दो समाजों में विवाद:बुलंदशहर पुलिस ने हटवाए बोर्ड, गांव में शांति व्यवस्था कायम

बुलंदशहर के कोतवाली देहात नई मंडी चौकी क्षेत्र के छोटी सराय मोहल्ले में बोर्ड लगाने को लेकर जाटव और गुर्जर समाज के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए बोर्ड हटवा दिए, जिससे गांव में शांति व्यवस्था कायम हो गई। बताया जा रहा है कि पहले गुर्जर समाज की ओर से सम्राट मिहिर भोज के नाम का बोर्ड लगाया गया था। इसके जवाब में जाटव समाज ने ‘द ग्रेट जाटव’ के बोर्ड लगाए, जिससे दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस ने संभाली स्थिति विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसी भी अप्रिय घटना को टालते हुए दोनों पक्षों के बोर्ड उतरवा दिए गए। सूत्रों के अनुसार, एक पक्ष ने बोर्ड लगाने के साथ ध्वजारोहण भी किया था। इसके बाद कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से माहौल और अधिक गरमा गया था। हालांकि, पुलिस के तत्काल हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। कुछ बोलने से बचते दिखे लोग पुलिस कार्रवाई के बाद गांव में दोनों ही पक्षों के लोग कुछ भी कहने से बचते दिखे। क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पांडेय ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस बल लगातार गांव में गश्त कर रहा है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।


https://ift.tt/GkRurNQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *