DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डिंपल यादव ने कहा- सवाल पूछना अपराध नहीं:मैनपुरी में बोलीं- प्रतिमाएं टूटें और सरकार चुप रहे, यह स्वीकार नहीं

मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। डिंपल यादव ने संसद से लेकर कानून व्यवस्था तक कई गंभीर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि जिस घर में जल्द शादी होनी थी, वहां पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना दिल दहला देने वाली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि इस हत्याकांड में दो से अधिक लोग शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। संसद में विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री को बोलने नहीं देने के आरोपों पर डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के सांसद अपनी बात नहीं रख पाएंगे तो नाराजगी स्वाभाविक है। संसद जनता तक अपनी आवाज पहुंचाने का माध्यम है और विपक्ष का अधिकार है कि वह अपने मुद्दे मजबूती से रखे। उन्होंने जोर दिया कि विपक्ष को अपने मूल मुद्दों से नहीं हटना चाहिए। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले पर उन्होंने सरकार को घेरा। डिंपल यादव ने कहा कि इतने बड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान वाली विभूति की प्रतिमा तोड़ी जाती है, लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं देती। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार खुद हेरिटेज साइट्स के संरक्षण की बात करती है, जबकि जमीनी सच्चाई कुछ और है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री, जो उस क्षेत्र के सांसद भी हैं, उन्हें इस विषय पर संसद में बोलना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर डिंपल यादव ने पुलवामा और पहलगाम जैसी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटनाएं इंटेलिजेंस फेलियर का संकेत हैं। हालांकि, आज तक न तो कोई ठोस जवाब आया है और न ही किसी की जिम्मेदारी तय की गई है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठाते हुए डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन जनता की मूलभूत समस्याओं से मुंह मोड़े हुए है।


https://ift.tt/sPc1uLx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *