DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति ने पत्नी की हत्या के लिए दिए 5 लाख:हत्या के लिए रखा था ‘साड़ी के पैसे’ वाला कोडवर्ड,पुलिस ने साजिश का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

हापुड़ पुलिस ने एक सोची समझी साजिश के तहत हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार पति राहुल शर्मा ने अपनी पत्नी रीता शर्मा की हत्या के लिए दोस्तों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी पति सहित तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
हत्या के लिए रखा था ‘साड़ी के पैसे’ वाला कोडवर्ड थाना बहादुरगढ़ पुलिस के अनुसार,आरोपी पति ने हत्या के लिए ‘साड़ी के पैसे’ नामक कोडवर्ड का इस्तेमाल किया था। इसी कोडवर्ड के जरिए सुपारी और भुगतान की बातचीत पूरी की गई। घटना के दिन हत्यारा पति घर में ही मौजूद था। आरोपियों ने रीता शर्मा की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पति ने सामान्य व्यवहार बनाए रखने की कोशिश की, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से यह पूरा मामला उजागर हो गया। गहन जांच के बाद थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी पति राहुल शर्मा सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस संबंध में सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि यह हत्याकांड पूर्व नियोजित था। आरोपी पति ने हत्या करने के बाद अपने बचाव के लिए ग्राम नानई में एक शादी में फोटो खिंचवाए। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से अपनी दूसरी दुकान चांदपुर (बिजनौर) जाकर सो गया। सुबह करीब 4 बजे घर लौटकर उसने अपने परिवार को घर में चोरी/लूट और रीता की हत्या होने की सूचना दी थी। मामले की जांच अभी जारी है।


https://ift.tt/yDbMmwo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *