DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिजनौर में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज:18 फरवरी से होंगी शुरू, 119 केंद्रों पर 86 हजार से अधिक छात्र देंगे एग्जाम

बिजनौर में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। ये परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी, जिसमें कुल 86,521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जयकरण यादव ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल के 45,429 और इंटरमीडिएट के 40,976 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगे। जिले भर में कुल 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 5 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीआईओएस यादव ने बताया कि केंद्रीय व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी है। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की तैयारी चल रही है। जनपद स्तर पर प्रश्न पत्र और बुकलेट प्राप्त हो गए हैं, जिनका वितरण समय पर कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे निगरानी में लगे हुए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे वॉइस रिकॉर्डर के साथ क्रियाशील हैं। इनकी निगरानी जनपद, क्षेत्रीय और राज्य कार्यालय के कंट्रोल रूम से की जा रही है। नकल रोकने के लिए सख्त व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके तहत छह सचल दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) भी लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए लगभग आठ हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिनमें माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के चार-चार हजार शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षकों की ड्यूटी जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी।


https://ift.tt/8bOtB5S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *