DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘वैकेंसी 20 की और लिख रखा है 200’:लखनऊ मेगा जॉब फेयर में पहुंचे बेरोजगार खाली हाथ रहे, बोले- NGO को कर रहे प्रमोट

‘मैं रायबरेली से लखनऊ के इस मेगा जॉब फेयर में शामिल होने पहुंचा हूं। शाम 4 बजे तक जॉब फेयर लगने को कहा था पर दोपहर तक ही सभी नियोक्ता चले गए। यहां झूठ बोलकर जॉब फेयर लगाया गया है। जितने पदों पर भर्ती करनी है उससे 10 गुना ज्यादा पदों पर भर्ती दिखाई जा रही है। किसी कंपनी में 20 वैकेंसी है लेकिन बाहर लिख रखा है 200 पदों पर भर्ती होगी। ऐसा छलावा ठीक नहीं हैं। कोई आपके पास उम्मीद से आ रहा है तो उसे सही बात बतानी चाहिए। झूठ क्यों बोल रहे हैं?’ यह कहना है गौरव यादव का। वह 4 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे जय नारायण पीजी कॉलेज (KKC) के बाहर निराश खड़े थे। कॉलेज में मेगा जॉब फेयर था लेकिन जब तक गौरव पहुंचे तब तक में कॉलेज में सन्नाटा छा गया। नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधि वहां से जा चुके थे। गौरव के अलावा भी कई अभ्यर्थी कॉलेज में जॉब फेयर में पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। कोई बोला NGO को प्रमोट कर रहे तो किसी ने कहा हमें धोखे में डाला गया। पढ़िए बेरोजगारों का दर्द… इंटरव्यू में बैठने का नहीं मिला मौका कानपुर से आए मृदुल गुप्ता कहते हैं कि मैं तीन बजे यहां पहुंचा हूं, पर पता चला कि इंटरव्यू लेने वाले सभी लोग उठ गए। हमें बताया गया था कि 30-40 कंपनी हायरिंग करेंगी और 4 बजे तक जॉब फेयर में रजिस्ट्रेशन होगा, पर सब कुछ पहले ही खत्म हो गया। यहां मैंने कई लोकल स्टूडेंट्स को भी देखा जो जॉब फेयर में शामिल होने आए थे, पर उन्हें बैठने नहीं दिया गया। इस जॉब फेयर को लेकर मेरा यही फीड बैक है। इसमे सुधार होना चाहिए। कई कंपनियां आई थी पर नहीं मिली नौकरी KMC में BBA की पढ़ाई कर रहे अली नकी ने बताया कि यहां मास हायरिंग हो रही थी। इसमें शामिल होना था। पर मैं थोड़ा देर से पहुंचा और फिर बताया कि सभी लोग उठ गए हैं। जॉब फेयर खत्म हो गया हैं। यही कारण हैं कि जॉब नह मिली। हालांकि, यहां कई कंपनियां जॉब फेयर में शामिल होने पहुंची थी। NGO प्रमोट करने के लिए किया खेल ओमकार गौतम कहते हैं कि इस मेगा जॉब फेयर में भीड़ इकट्ठा करने के लिए जिस कंपनी के पास 50 वैकेंसी थी उसमें 500 दिखाई गई। इसी तरह जहां पर 20 वैकेंसी थी उसमें 200 दिखाई गई। जिससे ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों की भीड़ इकट्ठा हो और जो कंपनियां और NGO इसमें शामिल हो रही हैं। उन्हें प्रमोट किया जा सके। HR जो इंटरव्यू ले रहे थे वो समय से पहले ही हट गए। यदि कोई स्टूडेंट नौकरी के लिए फिट नहीं हैं, तो उसका इंटरव्यू लेकर उसे बाहर करिए, पर बिना इंटरव्यू लेकर ही क्यों वापस भेज दे रहे। ITC कंपनी के CSR इनिशिएटिव के तहत हुआ था आयोजन KKC कैंपस में जिला सेवायोजन विभाग की तरफ से इस मेगा जॉब फेयर को लगाया गया था। इस जॉब फेयर को ITC के CSR इनिशिएटिव के तहत सपोर्ट भी किया गया था। कई बड़ी और नामी कंपनियों को शामिल होने की बात कही गई थी। जॉब फेयर में मौके पर ही 60 से ज्यादा अभ्यर्थियों ऑफर लेटर देने का दावा किया गया।


https://ift.tt/CSpgsnr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *