DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:कासगंज में पीली कोठी के समीप रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीली कोठी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। देखें घटना से जुड़ी तस्वीरें.. पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार रामनगर बरेली से कासगंज की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55308 दोपहर 12:36 बजे सोरों क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गार्ड की सूचना पर पहुंची जीआरपी घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के गार्ड ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद शव को ट्रेन में रखकर सोरों रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां जीआरपी सोरों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शिनाख्त के प्रयास, पोस्टमार्टम की तैयारी मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के थानों और क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


https://ift.tt/nPkB4vW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *