DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चार दिन तक फूलों से महकेगा नोएडा:केदारनाथ मंदिर के होंगे दर्शन, 90 स्टॉल , बैंड और 20 से ज्यादा स्कलप्चर होंगे

नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि ये आयोजन सेक्टर-33ए निकट शिल्पहाट शिवालिक पार्क होगा।
इस शो में विभिन्न प्रजातियों के फूलों द्वारा तैयार म्यूरल्स और स्कलप्चर बनाए जाएंगे। आकर्षण का केंद्र केदारनाथ मंदिर होगा। जिसे फूलों दसे बनाया जाएगा। ये 30 फीट लंबा एवं 40 फीट ऊचा होगा।

शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर है। ये 22 फीट लंबा और करीब 25 फीट ऊंचा होगा। इसके अलावा फूलों से त्रिशुल, डमरू एवं नंदी को केदार मंदिर के सामने स्थापित किया जाएगा। जिसकी 08 फीट लंबाई और 03 फीट ऊंचाई का होगी। करेले से 6 फीट के हाथी को बनाया जाएगा। मुख्य पाथवे बास्केट सौन्दर्यकरण किया जाएगा। ये 07 फीट में बनेगा। बास्केट फॉर पोट्स फ्लॉवर भी 7 फीट में बनेगा। प्रवेश पाथवे द्वार एवं प्रवेश गार्डन द्वार 10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई में बनेगा।
टॉप बास्केट फ्लो 08 फीट लंबाई का निर्माण होगा। इसके अलावा ढोलक शेप (बास्केट सटेप), फ्लोरल रेप्लिका आफ मटका फ्लो, फ्लोरल रेप्लिका आफ बुद्धा लोटस और आकृतियां बनाई जाएंगी। ये संस्थान लगाएंगे अपनी प्रदर्शनी
उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसमें हिस्सा लेंगे।
90 स्टॉल और 38 नर्सरी होंगी शामिल
फ्लावर शो में 90 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों के स्वागत के लिये तैयार है। जिनमें 38 नर्सरी है। इसमें कुछ कलिम्पोंग और भीमताल से आ रहे है। बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले आदि यहां मिलेंगे।


https://ift.tt/UqCAz4v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *