DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में मस्जिद में नमाज रोके जाने का आरोप:अधिवक्ताओं ने एसपी से की शिकायत, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास

फतेहपुर के गौसिया मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने का मामला सामने आया है। गांव के अधिवक्ता मोइनुद्दीन, जफर, मोहम्मद आसिफ, यासीन, नवाब और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत की है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव का है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह मस्जिद सन 1963 से स्थापित है और इसमें बुजुर्गों के समय से नमाज पढ़ी जा रही है। मस्जिद वक्फ में भी रजिस्टर्ड है। इसके बावजूद, गांव के कुछ अराजक तत्व नमाज पढ़ने में बाधा डाल रहे हैं और गांव की अमन-शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि एक व्यक्ति, जिस पर कई एफआईआर दर्ज हैं, वह लगातार परेशान कर रहा है। हाल ही में गांव में एक मजार तोड़ने की घटना में भी उसका हाथ था, जिसका वीडियो वायरल होने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ा था। यह व्यक्ति अपने अज्ञात साथियों के साथ आता है और मस्जिद में नमाज न पढ़ने को कहता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे मस्जिद में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करते हैं, न तो माइक का इस्तेमाल करते हैं और न ही कोई शोर करते हैं। रमजान का महीना नजदीक आ रहा है, जिसे देखते हुए नमाज पढ़ने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से अमन-चैन बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


https://ift.tt/qQi5pu8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *