DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लोहे की रॉड से बेटे ने की मां की हत्या:उन्नाव में मामूली विवाद में सिर पर किए ताबड़तोड़ कई वार, नशे का विरोध करती थी मां

उन्नाव में मामूली विवाद में बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मां घर के बाहर बैठी धूप का आनंद ले रही थी, तभी सिरफिरा बेटा बाहर आया और मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाई और अपने मां के सिर पर दे मारी। एक के बाद एक कई वार किए। सिर बुरी तरह से फट गया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। लोगों को आता देख आरोपी बेटा मां को तड़पता छोड़ मौके से भाग निकला। कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से सनी लोहे की रॉड बरामद की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंजा खेड़ा मजरा पीपर खेड़ा गांव का है। शांति देवी (50) अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे शांति अपने घर के बाहर बैठी धूप सेंक रही थीं। तभी अंदर से छोटा बेटा राजन बाहर निकल कर आया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। शांति देवी उसे डांटने लगी तो राजन आगबबूला हो गया। देखते ही देखते उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठा ली और ,शांति देवी पर टूट पड़ा। राजन ने शांति के सिर पर लोहे की रॉड से एक के बाद एक कई वार किए। शांति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। लोगों को जुटता देख राजन मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची।। मौके से लोहे की रॉड जब्त की। इसके बाद शांति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। नशे की लत और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात घरेलू विवाद के चलते हुई। पड़ोसियों के अनुसार, राजन शराब का लती था। अक्सर शराब पीकर घा आता था और पत्नी से मारपीट करता था। जिस पर शांति देवी उसका विरोध करती थी।इस बात को लेकर राजन पहले भी कई बार शांति देवी के साथ मारपीट कर चुका था। पड़ोसियों ने बताया- घटना के समय भी राजन नशे में धुत था। पति की पहले ही हो चुकी मौत
शांति देवी के पति की कुछ साल पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने दोनों बेटों, बड़े बेटे राजेश और छोटे बेटे राजन के साथ रहती थी। दोनों मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि मृतका का बड़ा बेटा राजेश घटना के समय गांव से बाहर था। उसे फोन पर घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वह बदहवास हालत में गांव के लिए रवाना हो गया। घरेलू विवाद में हत्या, आरोपी की तलाश जारी- कोतवाली प्रभारी
गंगाघाट कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया- घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड मौके से बरामद कर ली गई है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अब तक घरेलू विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी। ————————————– ये खबर भी पढ़िए… गोरखपुर में गर्लफ्रेंड की हत्या, अयोध्या में मुंडवाया सिर:स्नान के बाद पत्नी के साथ पूजा-पाठ की, मर्डर से पहले तीनों एक होटल में रुके थे गोरखपुर के पीपीगंज में 29 जनवरी की रात मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने पत्नी संध्या के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पत्नी के साथ रात में ही अयोध्या पहुंचा। अयोध्या में सुबह-सुबह उसने बाल मुंडवाये। नहाने के बाद उसने कपड़े बदले। पत्नी संध्या ने भी अपने कपड़े चेंज किए। फिर पूजा-पाठ करके दोनों गोरखपुर के पीपीगंज अपनी ससुराल आ गए। सोमवार को विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या और संध्या के पिता को पुलिस ने यहीं से अरेस्ट कर लिया। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/iDS6gME

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *