DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली सिविल बार चुनाव के लिए नामांकन शुरू:अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कई उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

चंदौली जिले के प्रतिष्ठित सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सभागार कक्ष में चुनाव अधिकारी की देखरेख में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि महामंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश केसरी और संदीप यादव ने पर्चे भरे। चुनाव अधिकारी चंद्रमौली उपाध्याय ने बताया कि नामांकन का कार्य 6 और 7 फरवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक का होना अनिवार्य है, जिनके पास वैध सीओपी कार्ड हो। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आगामी 13 फरवरी को संपन्न होगा और उसी दिन मतदान के बाद मतों की गणना की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही शुक्रवार सुबह से विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ता बंधुओं से मिलकर सहयोग की अपील की। महामंत्री पद के प्रत्याशी आशुतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने बार की गरिमा और अधिवक्ताओं के मान-सम्मान को बनाए रखने का पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया। महामंत्री पद के एक अन्य दावेदार सत्य प्रकाश केशरी ने कहा कि बार की गरिमा को कायम रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिवक्ता बंधुओं के आशीर्वाद और सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। वहीं, महामंत्री पद के प्रत्याशी संदीप यादव ने भी सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी कपिल देव सिंह, कामता प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, सफीक एडवोकेट, शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


https://ift.tt/8wSq9z2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *