DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलिया कलक्ट्रेट में भाकपा का जोरदार प्रदर्शन:अभिषेक हत्याकांड: दोषियों को फांसी, परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग

बलिया कलक्ट्रेट में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सदस्यों ने अभिषेक अपहरण और हत्या मामले में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा, जिसमें दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई। भाकपा के जिला मंत्री लक्ष्मण पाण्डेय ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी चंदन प्रजापति के इकलौते बेटे अभिषेक कुमार प्रजापति उर्फ मोदी का अपहरण 25 जनवरी 2026 को हुआ था। इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पीड़ित परिवार के गणेश प्रजापति ने 28 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीआईजी आजमगढ़ और आईजी लखनऊ सहित यूपी शासन को मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए पत्र भेजा था। हालांकि, पुलिस ने 31 जनवरी 2026 को अभिषेक का शव सरयू नदी से बरामद किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बलिया ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मृतक अभिषेक कुमार प्रजापति के परिवार को एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी जाए। पार्टी ने यह भी मांग की कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए। मृतक अभिषेक के पिता चंदन प्रजापति ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा किसने किया। कामरेड ओम प्रकाश कुंवर मुन्नू ने घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने और इस जघन्य कांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।


https://ift.tt/grOz35N

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *