बलरामपुर में कांग्रेस ने मनरेगा को कमजोर करने के कथित प्रयासों के विरोध में “मनरेगा बचाव संग्राम अभियान” शुरू किया है। यह अभियान 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलेगा। इसी क्रम में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवलाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 10 जनवरी से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “जी रामजी योजना” कर दिया है। उन्होंने इसे मजदूरों और गरीबों के हित के खिलाफ बताया। शिवलाल ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम हटाना केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है। शिवलाल ने बताया कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव में चौपालें आयोजित करेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को मनरेगा के महत्व, उनके अधिकारों और सरकार की संबंधित नीतियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गरीब, मजदूर और किसानों की बजाय बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। धरना-प्रदर्शन में पंकज गुप्ता और प्रतीक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने मनरेगा को यथावत रखने और मजदूरों को उनका हक दिलाने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपने फैसले वापस नहीं लिए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
https://ift.tt/vMia4Ew
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply