DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शाहजहांपुर में सांड से टकराकर बाइक सवार की मौत:पत्नी-बेटी घायल; घर से 3 किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा

शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क पर लड़ रहे सांडों से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी और बेटी घायल हो गईं। यह घटना बीती रात बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर कलान थाना क्षेत्र के जखिया के पास हुई। मृतक की पहचान कलान के धुमनानगर मोहल्ले निवासी 40 वर्षीय शबबू शाह के रूप में हुई है। शबबू शाह अपनी पत्नी शारजा बेगम की दवा दिलाने के लिए 15 वर्षीय बेटी अलीशा के साथ बदायूं गए थे। दवा लेने के बाद वे बदायूं जिले के कबूलपुर स्थित अपनी ससुराल में रुके थे। रात करीब 9 बजे वे घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर जखिया के पास दो सांड आपस में लड़ते हुए सड़क पर आ गए। शबबू शाह की बाइक उनसे टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शबबू शाह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी शारजा बेगम और बेटी अलीशा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाबू शाह सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें अलीना, अलीशा, राहिल और साहिल शामिल हैं। उनका बेटा साहिल सीए की तैयारी कर रहा है।


https://ift.tt/qwDViv4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *