DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में चीनी मांझे से बिजली कर्मी घायल:एक दिन पहले रिटायर्ड सैनिक का कटा था गाल; एमआर की हुई थी मौत

लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार को रिटायर्ट सैनिक का गला कटा था। तो वही ड्यूटी पर जाते समय एक बिजली कर्मी भी इसका शिकार हो गया। चेहरे और गर्दन पर गहरी चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच गई। गोमती नगर विस्तार में बिजली कर्मी घायल गोमती नगर विस्तार क्षेत्र की है। बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी सुधीर गुरुवार शाम करीब पांच बजे ड्यूटी पर जाते समय सड़क पर अचानक लटके चीनी मांझे में फंस गए। मांझा उनकी गर्दन के पास लगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मांझा हटाकर उन्हें सुरक्षित किया और प्राथमिक इलाज के लिए भेजा। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक्री शहर में चीनी मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी खुलेआम बिक्री जारी है। ढीली निगरानी और लापरवाही के चलते लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। बाइक सवार और पैदल राहगीर सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई, नियमित चेकिंग और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है, ताकि जानलेवा हादसों पर लगाम लग सके।


https://ift.tt/WU3MRrP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *