DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्नौज में ब्लाक प्रमुख पति-भतीजे पर अपहरण का आरोप:ठेकेदार ने निविदा प्रपत्र खरीदने के दौरान मारपीट के लगाए आरोप

कन्नौज में एक ठेकेदार ने तालग्राम ब्लाक प्रमुख के पति और भतीजे पर अपहरण तथा मारपीट का आरोप लगाया है। ठेकेदार ने अपने समर्थकों के साथ गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। यह मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेराजाकेट का है। छिबरामऊ के मोहल्ला गणेश चौधरी निवासी ठेकेदार रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि 5 फरवरी को वह निविदा प्रपत्र खरीदने पहुंचे थे। उनके अनुसार, उसी दौरान तालग्राम ब्लाक प्रमुख का भतीजा अपने साथियों के साथ वहां आया और उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रूपेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि उन्हें छिबरामऊ में निगम मंडी के पीछे एक खंडहर में ले जाया गया, जहां ब्लाक प्रमुख पति भी मौजूद थे। ठेकेदार ने उन सभी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, ब्लाक प्रमुख के पति राजीव उर्फ पुच्ची ठाकुर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने किसी साजिश के तहत उन पर आरोप लगाए हैं। पुच्ची ठाकुर के मुताबिक, रूपेंद्र राजपूत को पहले कई ठेके मिल चुके हैं, लेकिन जब किसी दूसरे को ठेका मिला तो ठेकेदार आपस में लड़ गए और इस मामले में उनका नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच होने पर साजिश का पर्दाफाश होने की बात कही। इस मामले को लेकर शुक्रवार को रूपेंद्र राजपूत अपने समर्थकों के साथ गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी के लिए गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।


https://ift.tt/6sH0OA5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *