मेरठ के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इस मामले में शुक्रवार सुबह एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की गई थी, जहां से फटकार लगने के बाद इंचौली पुलिस ने 2 दिन पहले मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, चांदनी उर्फ तबस्सुम की भी मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है। उसके मकान मालिक ने मकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। पहले एक नजर डालते हैं मामले पर
मूलरूप से झारखंड की रहने वाली चांदनी उर्फ तबस्सुम ने दो दिन पहले शादाब जकाती पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में महिला की तरफ से इंचोली थाने में तहरीर दी गई थी लेकिन मौके पर मौजूद दरोगा ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर पीड़िता को भगा दिया था। पुलिस के अफसरों से करी शिकायत
शुक्रवार सुबह पीड़िता चांदनी उर्फ तबस्सुम इस मामले में पुलिस ऑफिस पर अफसरों से मिलने पहुंची। फरियाद सुन रहे अफसर को उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद वहां मौजूद अफसर ने इंचोली पुलिस को फटकार लगा दी। वहीं से पीड़िता को थाने भेजा गया। इसके कुछ देर बाद ही FIR दर्ज कर ली गई। पीड़िता चांदनी को धमकी मिलनी शुरू
SSP ऑफिस पहुंची चांदनी बहुत डरी हुई थी। पति और बेटा भी साथ में था। उसने बताया कि शादाब जकाती के खिलाफ खड़े होने के बाद उसे तरह-तरह से धमकियां मिलने लगी हैं। जिस मकान में वह किराए पर रहती है, उसके मालिक ने भी उसे मकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। उसे डर है कि शादाब जकाती उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान न पहुंचा दे।
https://ift.tt/x9q36Wh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply