DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल जामा मस्जिद में 1200 लोगों ने नमाज पढ़ी:कड़ी सुरक्षा के बीच दो ASP और RRF ने की निगरानी

संभल में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुम्मे की नमाज अदा की गई। शहर की शाही जामा मस्जिद में लगभग 1000 से 1200 लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान देश और शहर में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो थानों की पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RRF) को भी तैनात किया गया था। एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह और आईपीएस एएसपी सीओ संभल आलोक भाटी ने सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे इलाके की निगरानी की। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और सत्यव्रत पुलिस चौकी इंचार्ज विकास निर्वाल भी अलर्ट पर रहे। नमाज संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 01:40 बजे अदा की गई। मस्जिद की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं दी गई। रिजवान उर्फ अल्ली ने बताया कि जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लंबे समय से सुरक्षा के लिए तैनात रहता है, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं आती है। नमाज के दौरान मौसुद्दीन, मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे और गुलाम आजाद सहित कई लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/hnaC6OA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *