DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वार्षिक वेतन वृद्धि बकाया की शिकायत की:बागपत में डीएम कार्यालय में दिया पत्र, एडीएम ने जांच का आश्वासन दिया

बागपत जनपद के बुढ़ेड़ा स्थित श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक सुशील कुमार की पत्नी ने वेतन और दायित्व बकाया भुगतान को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 का दायित्व बकाया और 2023-24 व 2024-25 की वार्षिक वेतन वृद्धि अब तक नहीं मिली है। शिकायती पत्र में सहायक अध्यापक की पत्नी ने विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस लापरवाही के कारण उनके वित्तीय लाभ रोके गए हैं। सुशील कुमार की पत्नी अनुसार, वे 1 फरवरी 2024 से नियमित रूप से विद्यालय में कार्यरत हैं। हालांकि, विद्यालय स्तर पर उन्हें कुछ अवधि के लिए अनुपस्थित दर्शाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बीमारी के बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कार्य पर उपस्थित हुए थे, फिर भी उनके वेतन संबंधी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पूर्व में वेतन भुगतान से संबंधित पत्रावलियां वित्त लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को भेजी थीं। इसके बावजूद, तथ्यों की सही जांच किए बिना भुगतान रोक दिया गया। बाद में हुई जांच आख्या में यह स्पष्ट हुआ था कि सहायक अध्यापक का दायित्व बकाया भुगतान किया जाना उचित है। सुशील कुमार की पत्नी ने कहना है कि वेतन और वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने से उन्हें गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी ऑफिस मे निष्पक्ष जांच कराने और वित्तीय वर्ष 2024-25 का दायित्व बकाया भुगतान तथा वर्ष 2023-24 और 2024-25 की वार्षिक वेतन वृद्धि शीघ्र जारी करने के आदेश देने की मांग की है। इस मामले में सहायक अध्यापक ने बागपत के एडीएम शिवनारायण से मुलाकात की। एडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/SGUgvDM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *