करनाल में दूल्हे ने दहेज में मिले 6 लाख रुपए बीच रस्म ही लौटा दिए। दुल्हन के परिजनों ने जब दूल्हे अंकित को टीका कर रुपए दिए तो उसने माथे पर लगाकर वापस कर दिए। वहीं, 500 रुपए की गड्डी से एक नोट निकालकर उसे ही दहेज मानकर अपने पास रख लिया। इसके बाद दूल्हे के परिजनों ने शादी में मिल रहे गिफ्ट और फर्नीचर के सामान को भी वापस लौटा दिया। इसके बाद शादी की सारी रस्में पूरी की गईं। अंकित पंचकूला में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी दुल्हन पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए दूल्हे ने बीच रस्म लौटाया दहेज शादी से पहले ही दहेज के लिए मना कर दिया था
अंकित पंचकूला में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पिता सहारनपुर में ही फीड स्प्लाई का काम करते हैं। आरती के पिता ओमबीर ने बताया कि जब रिश्ता तय करने के लिए बातचीत हुई थी, तभी लड़के वालों ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें शादी में कुछ भी नहीं चाहिए। उस समय हमें लगा कि यह सिर्फ औपचारिक बात होगी, लेकिन शादी के दिन दूल्हे ने दहेज लेने से इनकार करते हुए रुपए वापस लौटा दिए। —————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में दूल्हे ने दहेज के 11 लाख लौटाए: मंडप में ही दुल्हन के ताऊ के हाथ में पकड़ाए; घरेलू सामान भी नहीं लिया हरियाणा के जींद में दूल्हे ने दहेज में मिले 11 लाख रुपए मंडप में ही लौटा दिए। दुल्हन के पिता ने जब दहेज की रकम पकड़ाई तो दूल्हे के परिवार ने उसे माथे से लगाया। फिर दूल्हे के हाथों वापस दुल्हन के ताऊ को सौंप दी। इसके बाद एक रुपया और नारियल शगुन के रूप में लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। (पूरी खबर पढ़ें)
https://ift.tt/XjES6Jz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply