कानपुर के अरौल में तेज़ रफ्तार ट्रक ने एटा से कानपुर आ रहे युवक क़ो तेज़ रफ्तार ट्रक ने अरौल पुलिस चौकी के पास देर रात कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले फोन से घटना की जानकारी परिजनों क़ो दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे एटा से कानपुर आते समय हुआ हादसा एटानिवासी प्रदीप कुमार प्राइवेट कर्मी है। परिवार में बेटा पत्नी व बेटा मनीष कुमार (26) व एक बेटी है। पिता प्रदीप ने बताया की बेटा मनीष अरौल में अपनी पत्नी पूनम और बेटी वैष्णवी के साथ रहता था। वह बाइक से कन्नौज की तरफ कुछ काम से गया था। रात करीब आठ बजे वह वापस कमरे पर जा रहा था। तभी अरौल पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार क़ो टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछल कर सड़क पर गिर गया। वही ट्रक चालक ने भागने के प्रयास में उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही बेटे की मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने घटना देख 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस क़ो दी। जानकारी मिलते ही अरौल थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और मृतक के पास मिले फोन से घटना की जानकारी परिजनों क़ो दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर देर रात क़ो पहुँचे। जिसके बाद पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। क्या बोले थाना प्रभारी अरौल थाना प्रभारी ने बताया ट्रक में देर रात युवक क़ो कुचल दिया था। मौके पर ही युवक की मौत हो गई थीं। पुलिस मौके पर पहुंची थीं मृतक के फोन से परिजनों क़ो सूचना दी गई थीं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज़ चेक कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
https://ift.tt/cAPme5o
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply