DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट मंडल में 350 महिला परिचालक:संभाल रहीं हजारों यात्रियों की जिम्मेदारी, परिवहन क्षेत्र में योगी सरकार की पहल

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर योगी सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुरुष प्रधान माने जाने वाले परिवहन क्षेत्र में महिलाओं को अवसर देकर सरकार ने न सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराया है, बल्कि लैंगिक समानता को भी मजबूती दी है। यह पहल महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है। चित्रकूट मंडल के सभी डिपो में वर्तमान में करीब 350 महिला परिचालक तैनात हैं। ये महिलाएं रोजाना हजारों यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं। अपनी जिम्मेदारी को ये महिला परिचालक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ निभा रही हैं। बांदा से महोबा तक महिला परिचालकों की मजबूत मौजूदगी
चित्रकूट मंडल के बांदा डिपो में 111 महिला परिचालक कार्यरत हैं। इसके अलावा हमीरपुर डिपो में 32, राठ डिपो में 86, चित्रकूट डिपो में 28 और महोबा डिपो में 77 महिला परिचालक सेवाएं दे रही हैं। सभी महिला परिचालक रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बनी हैं। दिल्ली से लखनऊ तक संभाल रहीं बसों की जिम्मेदारी
महिला परिचालक न सिर्फ स्थानीय बल्कि लंबे रूटों पर भी सेवाएं दे रही हैं। ये महिलाएं देश की राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक चलने वाली बसों में परिचालक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। रोजगार मेले से मिली नौकरी, चल रही ट्रेनिंग
चित्रकूट मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला परिचालकों की भर्ती रोजगार मेलों के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि महिला परिचालक रोजगारपरक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बनी हैं और इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सहजता से निभा रही हैं। यात्रियों से व्यवहार भी संभाल रहीं महिलाएं
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों के साथ व्यवहार करना इस काम का एक कठिन हिस्सा होता है, जिसे महिला परिचालक बखूबी संभाल रही हैं। बड़े रूटों के साथ-साथ अधिकांशतः ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय महिला परिचालक बसों का संचालन कर रही हैं। दिसंबर में फिर हुआ रोजगार मेला
उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें नई महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। चयनित महिला परिचालकों को फिलहाल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।


https://ift.tt/IOktzDW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *