लखनऊ में एसटीएफ ने स्कूली बच्चों और नाइट क्लबों तक अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। उनके पास से कोकीन, अफीम, गांजा, ऑर्गेनिक गांजा और एमडी ड्रग्स बरामद हुए हैं। एसटीएफ को लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और पार्टियों में नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने जांच शुरू की। उसके बाद यह गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा। दिल्ली से लखनऊ लाते थे नशीले पदार्थों की खेप पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली से कोकीन, अफीम, गांजा और अन्य मादक पदार्थ लखनऊ लाते थे। इसकी सूचना गुरुवार को एसटीएफ को मिली। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान महरौली जौनापुर, साउथ दिल्ली निवासी राजकुमार उर्फ चिका, महरौली निवासी राजकुमार, हुसैनगंज निवासी सैय्यद दावर अलवी , रामगढ ताल, गोरखपुर निवासी यश श्रीवास्तव उर्फ उत्तम और नाका हिण्डोला निवासी प्रभजीत सिंह के रूप में हुई। स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बनाते थे निशाना पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजकुमार उर्फ चीका और राजकुमार दिल्ली से नशीले पदार्थों की खेप लाते थे, जिसे लखनऊ में यश श्रीवास्तव और प्रभजीत सिंह को बेचा जाता था। यश और प्रभजीत इस कोकीन को शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्लाई करते थे। गिरोह के सदस्य बच्चों को डराकर चुप करा देते थे, ताकि कोई शिकायत न हो। छात्रों को आधा-आधा ग्राम की मात्रा में नशा बेचा जाता था, जिससे कोई गंभीर असर न दिखे और शक न हो। ड्रेस कोड, तय जगह और मैसेज से डील आरोपियों ने बताया कि सौदे तय स्थानों पर होते थे। गिरोह का एक तय ड्रेस कोड भी था। कोकीन 8 से 10 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेची जाती थी। नाइट क्लब, पब और बार में बाउंसर, वेटर और स्टाफ के जरिए भी नशे की सप्लाई की जाती थी। गिरोह पिछले 3 साल से यह धंधा कर रहा था। इनके पास ग्राहकों की पूरी लिस्ट थी और मैसेज के जरिए ऑर्डर लेकर माल सप्लाई किया जाता था।
https://ift.tt/vKhOmp2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply