यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी हो गया है। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चोधरी ने बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत से 7 दिन के अंदर मामले को लेकर जवाब मांगा है।
दरअसल, 30 जनवरी को स्वतंत्र देव सिंह महाेबा में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां से निकले तो रास्ते में चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह ने उनका काफिला रोक लिया। बृजभूषण के साथ करीब 100 से अधिक ग्राम प्रधानों का आरोप था कि जल जीवन मिशन के काम पूरे नहीं हुए हैं। पाइप लाइन लीकेज होने, नल कनेक्शन नहीं मिलने, टंकी टूटने और टंकी नहीं बनने से जनता परेशान है। इसको लेकर मंत्री और विधायक के बीच नोक-झोंक हुई थी। विधायक और मंत्री की नोकझोंक की 2 तस्वीरें देखिए-
https://ift.tt/su4YrBJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply