DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

असम CM के खिलाफ FIR की मांग:बिजनौर में कांग्रेस ने आपत्तिजनक बयान पर जताया विरोध, थाने में दिया प्रार्थना पत्र

बिजनौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अधिवक्ता हमायूँ बेग ने थाना कोतवाली शहर, बिजनौर में एक प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक और घृणास्पद बयान देने के संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। पार्टी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि 31 जनवरी 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने सार्वजनिक मंच से कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया था। कांग्रेस का आरोप है कि इस बयान से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज में वैमनस्य तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। यह बयान समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों से व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। शहर अध्यक्ष हमायूँ बेग ने कहा कि इस प्रकार के सार्वजनिक बयान से विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सौहार्द बिगड़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1), 298, 302 और 353(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर निष्पक्ष एवं विधिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए उचित एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमवती देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज चौधरी, पूर्व कमिश्नर आर.के. सिंह, विक्रम सिंह (एड.), नज़ाकत अल्वी, चितवन शर्मा, गुलशन कुमार, समद आज़ाद, मौ. हनीफ, ज़ाफर हसनैन, मौ. खालिद, शाज़िया परवीन, क़ाज़ी आतिफ़, हरिराज सिंह सहित कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/16czlnR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *