कानपुर के सेन थाना क्षेत्र में महिला का मर्डर करके शव फेंकने के मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जागरण देखने के लिए देर रात निकली महिला घर नहीं लौटी और सुबह उसका शव झाड़ियों में न्यूड हालत में मिला था। पुलिस की तीन टीमों ने सर्विलांस, सीसीटीवी और लोकल इनपुट के आधार पर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। मर्डर केस का खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश कानपुर को सेन थाना क्षेत्र में 23 जनवरी को महिला का न्यूड शव मिला था। मृतका के बेटों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए सेन थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों ने मर्डर केस के जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मृतक महिला आते-जाते दिखाई दे रही थी। मृतका के निकलने के 10 मिनट बाद एक व्यक्ति साइकिल से जाते हुए दिखाई दे रहा है। उसके पीछे कुछ देर बाद दो कार निकलती है। पुलिस लोकेशन डंप की मदद से घटना वाली रात में एक्टिव मोबाइल नंबर की सूची निकाल रही है। इसके साथ ही सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने घटनास्थल के आसपास झाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ आसपास स्थित लगभग 100 से अधिक घरों में पूछताछ की है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। 4 तस्वीरें देखिए… पढ़िए पूरा मामला
सूरज ने बताया कि उनकी मां बीती 22 जनवरी की देर शाम लगभग आठ बजे जागरण में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, देर रात जब वह वापस नहीं लौटी तो वह लोग न्यू आजाद नगर चौकी पहुंचे। आरोप है कि उन्हें चौकी पर ताला लटकता मिला, जिसके बाद वह घर वापस लौट आए। 23 जनवरी की सुबह पड़ोसियों के द्वारा मैदान में एक महिला का शव पड़ा होने कि सूचना मिली, जिसपर वह मौके पर पहुंचे तो अपनी मां को न्यूड हालत में खून से लथपथ हालत में पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने फोनकर घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर घटना की जानकारी दी। बेटे का आरोप है कि लगभग एक घंटे बाद सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
https://ift.tt/sJHx9ku
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply