DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में सड़क पर युवक को गिराकर लात-घूंसे मारे,VIDEO:लड़की के साथ जा रहे जिस दोस्त को बचाने पहुंचा था, वो मौका पाकर भागा

मऊ जिले में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भातकोल बाजार के पास हुई। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह मामला रानीपुर थाना क्षेत्र का है। जांच में सामने आया कि एक युवती एक युवक के साथ कार में जा रही थी। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजनों और उनके परिचितों ने कार का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर युवक की कार फंस गई। कार से निकालते समय युवती के परिजन वहां पहुंच गए, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान युवक का एक सहयोगी वहां पहुंचा। परिजनों ने उस सहयोगी युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवती के साथ जा रहा मुख्य युवक मौका देखकर वहां से निकल गया। हालांकि, उसके साथी और बीच-बचाव करने वाले युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/AkLQEW5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *