DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दुष्कर्म के आरोपी चाचा को पुलिस ने पकड़ा:किशोरी के मां बनने के बाद नवजात की जिम्मेदारी सीडब्ल्यूसी ने ली

चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के मां बनने के बाद यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। नवजात बालिका अब बाल कल्याण समिति (CWC) की निगरानी में है। लगभग नौ माह पूर्व, थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके शादीशुदा चाचा ने दुष्कर्म किया था। किशोरी द्वारा बताने के बावजूद, लोक-लाज के भय से परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। किशोरी के गर्भवती होने के बाद भी परिजनों ने बच्चे को पालने की बात कहकर मामले को टालने का प्रयास किया। 31 जनवरी को तेज दर्द होने पर किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। इसकी जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंची और किशोरी के माता-पिता से मामले की जानकारी ली। आखिरकार बुधवार सुबह दुष्कर्म के आरोपी किशोरी के चाचा के खिलाफ बहिलपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी सत्यमपति ने बताया कि बाल कल्याण समिति की मदद से किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश माथुर ने बताया कि नवजात का इलाज सीडब्ल्यूसी की निगरानी में चल रहा है और उसके परिजन गांव लौट गए हैं।


https://ift.tt/ndNtICH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *