हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे पर एक कार के ड्राइवर ने बाइक को पीछे से टककर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी। नांगल चौधरी के गांव भुंगारका निवासी मृतक के भाई दया कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई विश्वबंधु गांव मंढाणा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों भाई शादी से लौटकर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर गांव भुंगारका जा रहे थे। भाई चल रहा था आगे विश्व बंधु अपनी बाइक पर आगे चल रहा था, जबकि वह बाइ पर उसके पीछे था। जब विश्व बंधु मंढाणा गांव के फ्लाईओवर से आगे तिलकराज होटल के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आई एक कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विश्व बंधु बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया दया कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार का नंबर उसने नोट कर लिया था। हादसे के बाद वह तुरंत अपने भाई को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल नारनौल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कार ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए यह हादसा किया और मौके से फरार हो गया। उसने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
https://ift.tt/kBu329o
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply