DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विधायक इकबाल बोले-सांसद बताएंगे पिता की बात से कितने सहमत:संभल की जनता के बीच एक-दूसरे के साथ का वादा किया था

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संभल की राजनीति गरमा गई है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने संभल से सपा के टिकट की दावेदारी जता दी है। इस पर सात बार के विधायक इक़बाल महमूद को सामने आना पड़ा है। विधायक ने कहा कि सांसद से जाकर पूछिए कि अपने पिता की बात से कितने सहमत हैं, उनकी प्रतिक्रिया पर वह कुछ कहेंगे। संभल के थाना रायसत्ती क्षेत्र के मौहल्ला मियां सराय स्थित आवास पर विधायक इकबाल महमूद ने सांसद के पिता पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांसद और हम एक हैं, कई बार ऐसा हुआ है कि वह हमारे यहां आए हैं और हम उनके यहां गए हैं, आज तक उनकी तरफ से कोई ऐसी बात नहीं आई। जब हमारा उनसे मेल हुआ था उन्होंने जनता के बीच यह कहा था कि विधानसभा चुनाव में हम आपके साथ रहेंगे और हमने लोकसभा में हमेशा उनके साथ रहने का वादा किया था।
विधायक ने कहा कि अब बीच में उनके पिता यह बात कह देते हैं तो मेरा आपसे यह कहना है कि आप सांसद से मालूम कीजिए कि उनकी क्या राय है वह उनकी बात से सहमत है। मैं उनके बयान पर कोई बात नहीं कहूंगा, यह जनता है, जनता सब जानती है जनता के बीच में रहकर उनके और हमारा वायदा हुआ है। मैं उनकी बात पर कोई भी रिएक्शन नहीं दे रहा, जब सांसद कुछ कहेंगे तब मैं तुम्हें बताऊंगा। विधायक ने आगे कहा कि ममलूकुर्रहमान ने अपनी बात कही है वह तो अपने पिताजी स्व. डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के सामने भी यह बात कहते थे कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष से एमपी के लिए कहकर जाओ, यह तो उनके मन की बातें हैं लेकिन क्या होगा कल को यह तो अल्लाह जानता है, लेकिन इस बात का जवाब आप सांसदजी से मालूम करें। 2007 में आमने-सामने चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस बार ऐसी स्थिति बनेगी, सांसद हमारे साथ हैं और रहेंगे मुझे पूरा विश्वास है। समाजवादी की टिकट की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि जिसको पार्टी टिकट देगी, उसकी दावेदारी रहेगी, अगर वह कहेंगे सुहैल को लड़ाओ तो हम सुहैल को लड़ा देंगे अगर वह कहेंगे कि तुम लड़ो तो हम लड़ेंगे। हम अखिलेश यादव पर डिपेंड है वह जिसे कहेंगे हम उसे चुनाव लड़ाएंगे।


https://ift.tt/8XPouh9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *