DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में कनिष्ठ लिपिक का शव संदिग्ध हालत में मिला:उद्योग विभाग में कार्यरत थे, खेत के पास ट्यूबवेल में मिला शव

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखाव गांव में शुक्रवार सुबह एक बंद ट्यूबवेल के बरामदे में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान उद्योग विभाग में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक रामसागर तिवारी के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि पिलखाव गांव निवासी रामसागर तिवारी शुक्रवार सुबह खेत देखने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब आठ बजे तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खेत से पहले गांव के नरेंद्र तिवारी की बंद पड़ी ट्यूबवेल के बरामदे में उनका शव पड़ा मिला। बड़ी संख्या में भीड़ इकट्‌ठा हुई घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कप्तानगंज पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस कारण पता लगाने में जुटी पुलिस के अनुसार, मृतक रामसागर तिवारी उद्योग विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/UcwmRFM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *