DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में कोकीन सप्लाई करने वाला गिरोह गिरफ्तार:स्कूली बच्चों तक पहुंचाता, STF ने चारबाग से दबोचा

लखनऊ में एसटीएफ ने लखनऊ में स्कूली बच्चों और नाइट क्लबों तक अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास एक गली से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कोकीन, अफीम, गांजा, ऑर्गेनिक गांजा और एमडी जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। एसटीएफ को बीते कुछ दिनों से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि लखनऊ के प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और पार्टियों में अवैध नशे की सप्लाई की जा रही है। इस पर एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को अलर्ट कर अभिसूचना संकलन शुरू किया गया। दिल्ली से लखनऊ लाते थे नशे की खेप एसटीएफ के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली से कोकीन, अफीम, गांजा और अन्य मादक पदार्थ लखनऊ लाते थे। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बनाते थे निशाना पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजकुमार उर्फ चीका और राजकुमार दिल्ली से नशे की खेप लाते थे, जिसे लखनऊ में यश श्रीवास्तव और प्रभजीत सिंह को बेचा जाता था। यश और प्रभजीत इस कोकीन को शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्लाई करते थे। गिरोह के सदस्य बच्चों को डराकर चुप करा देते थे, ताकि कोई शिकायत न हो। छात्रों को आधा-आधा ग्राम की मात्रा में नशा बेचा जाता था, जिससे कोई गंभीर असर न दिखे और शक न हो। ड्रेस कोड, तय जगह और मैसेज से डील आरोपियों ने बताया कि सौदे तय स्थानों पर होते थे और गिरोह का एक तय ड्रेस कोड भी था। कोकीन 8 से 10 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेची जाती थी। इसके अलावा नाइट क्लब, पब और बार में बाउंसर, वेटर और स्टाफ के जरिए भी नशे की सप्लाई की जाती थी, क्योंकि वहां चेकिंग नहीं होती। गिरोह पिछले तीन साल से यह धंधा कर रहा था। इनके पास ग्राहकों की पूरी लिस्ट थी और मैसेज के जरिए ऑर्डर लेकर माल सप्लाई किया जाता था।


https://ift.tt/ShlmHP7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *