DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मैनपुरी में मजदूरी मांगी तो चोर बना दी गई:घरेलू महिला पर जातिगत उत्पीड़न का आरोप, काम से निकाला

भोगांव थाना क्षेत्र में एक घरेलू कामगार महिला ने मजदूरी मांगने पर चोरी का झूठा आरोप लगाने, जातिसूचक गालियां देने, मारपीट और पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मोहल्ला मोहम्मद शहीद निवासी पीड़िता रेखा पिछले लगभग दो वर्षों से राजकिशोर शाक्य के घर पर घरेलू काम कर रही थी। पीड़िता के अनुसार, उसकी पांच महीने की मजदूरी के 20 हजार रुपये बकाया थे। जब उसने अपने मेहनताने की मांग की, तो राजकिशोर शाक्य की पत्नी आरती शाक्य ने उस पर तीन सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाकर उसे काम से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि मजदूरी न देने की नीयत से उसे साजिश के तहत चोर बताया गया। रेखा ने बताया कि वह धानुक जाति से संबंध रखती है। आरोप है कि आरती शाक्य ने उसे जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। इस घटना के बाद पीड़िता अपने बच्चों के साथ भटकने को मजबूर हो गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे चोरी के झूठे आरोप में भोगांव थाने ले जाया गया। वहां पुलिस द्वारा मारपीट कर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया गया। बाद में कथित तौर पर ढाई लाख रुपये किस्तों में देने का वादा कर उसे छोड़ दिया गया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपनी बकाया मजदूरी दिलाने और झूठे चोरी के आरोप, धमकी तथा जातिगत उत्पीड़न के मामले में आरती शाक्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


https://ift.tt/Vy6bWB7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *