सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पुसौली गांव में गुरुवार को एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जब युवक अपने खेत पर काम करने गया था और उसका पैर फिसल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव निवासी मृतक की पहचान 35 वर्षीय कृपानंद पटेल पुत्र कृष्णकांत सिंह बजाज फाइनेंस में कलेक्शन का काम करता था। बताते है कि कृपानंद गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम में स्थित खेत पर काम करने गया था। खेत के किनारे एक पेड़ के पास स्थित कुएं में अचानक पैर फिसलने से वह गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। काफी देर के बाद जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई तभी उसकी बाइक खेत में ही बने कुएं के पास दिखाई दी, परिजनों ने कुएं से पानी निकाला तो उसका शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मृतक के चाचा कृष्णकरण सिंह (55) ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस लोढ़ी भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया की परिजनों से तहरीर मिली है सर्वप्रथम कुएं में पैर फिसलने से गिरने से मौत हो गई है पोस्टमार्टम किया जा रहा है,मौके पर कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/sRYQ4ho
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply