DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमरोहा में बाइक तेज चलाने पर युवक पर हमला:दबंगों ने पीटकर किया गंभीर घायल, बुलेट पर सवार दबंगों ने रोका

अमरोहा में दबंगों के आतंक का एक और मामला सामने आया है। डिडौली थाना क्षेत्र के हटव्वा तिराहे पर बाइक तेज चलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में युवक मोहम्मद आलम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना गुरुवार रात की है जब मोहम्मद आलम पुत्र जाकिर निवासी कस्बा जोया गांव असगरीपुर जा रहा था। हटव्वा तिराहे पर बुलेट बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने मोहम्मद आलम को बाइक तेज चलाने को लेकर गाली-गलौज की। जब मोहम्मद आलम ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपियों ने अपने दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने डिडौली थाने में तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर और पीड़ित के बीच झड़प साफ देखी जा सकती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/2CowV87

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *