DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोंडा में खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी में मिला शव:गमछे से ढका गया था, गाड़ी कई जगह टूटी होने से हादसे की आशंका

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा मेडिकल कॉलेज के पास मोंटी कार्लो शोरूम के सामने एक खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी से 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। यह घटना आज सुबह लगभग 11:40 बजे सामने आई जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी हटाने के लिए ड्राइवर को बुलाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने देखा कि गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति का शव गमछे से ढका हुआ पड़ा है। उन्होंने तत्काल डायल 112 और नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, सीओ नगर आनंद राय और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रदीप कुमार फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। नंबर प्लेट छिपाने की कोशिश जिस टाटा मैजिक गाड़ी में शव मिला है, वह कई जगहों से टूटी हुई है, जिससे किसी सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक की हत्या की भी आशंका व्यक्त की है। गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी का लेप लगाकर उसे छिपाने का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बताया जा रहा है कि इस मिनी टाटा मैजिक का उपयोग मवेशियों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता था, क्योंकि इसके पिछले हिस्से में काफी मात्रा में पराली पड़ी हुई थी। नगर कोतवाली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि गाड़ी यहां कब और कैसे पहुंची। बाराबंकी जिले की बताई जा रही मैजिक फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जिस मिनी टाटा मैजिक में युवक का शव मिला है, वह बाराबंकी जिले की बताई जा रही है।वही गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि यहां पर एक मिनी टाटा मैजिक खड़ी हुई है और उसके अंदर एक युवक की लाश पड़ी हुई है। तत्काल मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ पहुंच करके इसकी जांच की गई है मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर के पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है अभी पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है।


https://ift.tt/MHql7k5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *