DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दिल्ली पुलिस की पिस्टल से गर्ल फ्रेंड ने मारी गोली:पार्टी के दौरान पत्नी का आ गया था फोन, हिरासत में पुलिस कर्मी, 5 साल से था रिलेशन

यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से सोसाइटी के आसपास हड़कंप मच गया। दरअसल पूरा मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। जहां देर रात पार्टी के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। इस बात पर युवती ने खुद को गोली मार ली। आनन फानन में गंभीर हालत में युक्ति को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक खुद लेकर पहुंचा अस्पताल इलाज के दौरान मौत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देर रात का है। एसीपी बिसरख ने बताया देर रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। सोसायटी के लोग जब पास पहुंचे तो देखा एक युवती जो की खून से लथपथ पड़ी थी। जिसको आननफानन में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई म्रतका की पहचान प्रिया 25 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है उसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। आशीष दिल्ली पुलिस में तैनात है। पत्नी से तलाक का विवाद आशीष का पत्नी से तलाक का विवाद चल रहा था। यह पिछले 5 सालों से मृतक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। पिछले पांच माह से यह दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में ही रह रहे थे। पत्नी के फोन आने पर हुआ विवाद कल आशीष के कुछ दोस्त घर आए और पार्टी करने लगे इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आ गया और फोन प्रिया ने रिसीव कर लिया इसके बाद दोनों के बीच फोन पर ही कहा सुनी हुई और गुस्से में आकर उसने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही सारे लोग मौके पर दौड़े और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएगा जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। हर एंगल से की जा रही मामले की जांच डीसीपी सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोसायटी के फ्लैट को सील कर दिया है फॉरेन्सिक टीम मौके पर जांच कर रही है युवक को हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। इन दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था इसको लेकर भी गहनता से जांच की जा रही है फिलहाल मृतक्का के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है परिजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके हिसाब से इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/l79k5Qf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *