गोंडा जिले में आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट 1 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र इटियाथोक थाना क्षेत्र का इटहिया नवजोत गांव रहा। हालांकि कम तीव्रता के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का असर गोंडा के साथ-साथ लखनऊ तक भी महसूस किया गया। कई लोगों को झटके महसूस हुए, लेकिन इसकी तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं हो पाई। भूकंप की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने गूगल मैप के माध्यम से भूकंप के मुख्य केंद्र इटहिया नवजोत गांव का पता लगाया और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच के लिए भेजा। राजस्व विभाग की टीम ने इटहिया नवजोत गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि जिस स्थान को भूकंप का मुख्य केंद्र बताया जा रहा था, वहां जमीन पर कोई क्षति या बदलाव नहीं हुआ था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि सुबह 7:32:01 पर आए भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। इसका केंद्र इटियाथोक थाना क्षेत्र का इटहिया नवजोत गांव था। उन्होंने पुष्टि की कि भूकंप की गहराई 9 से 10 मीटर थी और इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा लोगों को भूकंप से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जानकारी कम पहुंच पाई, जबकि शहरी क्षेत्रों में लोगों को इसकी सूचना जल्दी मिली।
https://ift.tt/TQ0hNoz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply