DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कासगंज में छोटा हाथी की टक्कर से बच्ची की मौत:दादी के साथ जा रही थी, पुलिस ने वाहन समेत चालक को पकड़ा

कासगंज जनपद की कोतवाली अमांपुर क्षेत्र में अपनी दादी के साथ सड़क किनारे जा रही एक 6 वर्षीय मासूम को अनियंत्रित हाथी हाथी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जंहा डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने छोटा हाथी सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। आपको बतादें कि मृतका नाम 6 वर्षीय हर्षिता पुत्री मोरध्वज था, जोकि अमांपुर कोतवाली क्षेत्र गांव लखमीपुर की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार हर्षिता शुक्रवार को अपनी दादी के साथ किसी कार्य से गांव के बाहर गई थी, जब वह गांव आ रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हर्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजनों द्वारा घायल हर्षिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मासूम की मौत की खबर सुनकर उसकी माँ विमलेश का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक मासूम 5 बहने है। जिसमे हर्षिता 4 नंबर की थी। मृतक मासूम के पिता किसान है जो गांव में खेतीवाड़ी करते है। वहीं अमापुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया छोटा हाथी वाहन को चालक सहित हिरासत में ले लिया है। और चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।


https://ift.tt/MUKJZ6p

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *