लखीमपुर में हुए एक सड़क हादसे में बहराइच जिले के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक दंपत्ति भी शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब वे दिल्ली से बहराइच आ रहे थे। राम गांव थाना क्षेत्र के धर्म कुंडा ग्राम निवासी सुनील सिंह, उनकी पत्नी सुधा सिंह, चालक संतोष सिंह और मुकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप कुमार ने बताया कि चालक संतोष सिंह कार में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें गैस कटर से वाहन काटकर बाहर निकाला गया। हादसे में जान गंवाने वाले मुकेश सिंह की अगले महीने शादी होनी थी। उनका तिलक 8 फरवरी को तय था। वहीं, चालक संतोष सिंह की बहन की शादी इसी सप्ताह तय थी और आज ही तिलक समारोह होना था, जिसमें शामिल होने के लिए सभी दिल्ली से बहराइच आ रहे थे। इस दुर्घटना में कार में सवार दो वर्षीय मानवी और प्रवेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
https://ift.tt/eFIR3Hx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply