DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ी गई:अंबेडकरनगर में अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र स्थित विमावल गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी गई। अराजक तत्वों ने बृहस्पतिवार रात इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को ठीक कराकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह प्रतिमा की टूटी हुई अंगुली देखी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। यह घटना गांव के बाहर स्थापित प्रतिमा के साथ हुई है, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। सूचना मिलते ही आलापुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिमा की अंगुली को ठीक कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आलापुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप सिंह चंदेल ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा की अंगुली तोड़ी गई थी, जिसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। सीओ चंदेल ने यह भी कहा कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


https://ift.tt/s5aK3dp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *