हाथरस में अलीगढ़ रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात रूहेरी गांव के निकट एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय मुकेश कुमार शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा के रूप में हुई है। मुकेश रूहेरी के निकट एक गलीचा फैक्ट्री में काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात वह फैक्ट्री से काम खत्म कर वापस लौट रहे थे, तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मुकेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाथरस पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। परिजनों में छाया मातम… घटना की जानकारी मिलने पर मुकेश के परिवार के सदस्य और कॉलोनी के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। मुकेश अपने पीछे परिजनों के अलावा दो बच्चे छोड़ गए हैं। घटना के बाद उनके परिवार के लोगों में मातम छा गया।
https://ift.tt/LOBTQrv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply