DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

6 साल में 3 शादियां, अब चौथी करने जा रहा:झांसी में FIR कराने आई 3 पत्नियां, बोली- पति ने दहेज हड़पकर भगाया

झांसी में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने झांसी और ललितपुर की तीन युवतियों को प्रेम जाल में फंसाया। 6 साल में एक के बाद एक उनसे शादी कर ली। बाद में दहेज और गहने हड़प कर उन्हें घर से निकाल दिया। तीसरी पत्नी से उसका एक बच्चा भी है। अब वह चौथी शादी करने की फिराक में है। उसकी करतूत का पता चलने पर तीनों पत्नियां एकजुट हो गई। गुरुवार को तीनों पत्नियां एक साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की। उसके बाद मामला सामने आया। उन्होंने पुलिस से मांग किया कि उसकी चौथी शादी रोकी जाए। उसे गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। ताकि वह किसी अन्य लड़की की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न कर सके। मामला बबीना थाना क्षेत्र का है। अब तीनों पत्नियों की जुबानी पढ़िए उनकी आपबीती ससुर बोला बेटे को तलाक दे दो पहली पत्नी ने कहा- मैं ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र की रहने वाली हूं। मेरी शादी ललितपुर जिले के लिधोरा गांव के रहने वाले सुनील से 2019 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। उसके पिता रेलवे में गैंगमेन हैं, जबकि सुनील कोई खास काम नहीं करता है। दहेज में 8 लाख रुपए कैश, जेवर आदि दिए थे। शादी के कुछ महीने बाद ही सुनील ने और दहेज की मांग शुरू कर दी और मायके भेज दिया। फिर दहेज न मिलने पर तलाक का नोटिस भेज दिया। मायके आए तो कोई लेने नहीं आया। ससुर आया और बोला कि बेटे को तलाक दे दो। मेरे बाद सुनील ने दो और शादी की। उनको भी छोड़ दिया। अब वो चौथी शादी करने जा रहा है। मैंने कोर्ट में केस कर रखा है। मामला अभी कोर्ट में है। पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी की दूसरी पत्नी ने कहा- मैं ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र की रहने वाली हूं। मेरी शादी सुनील से 2021 में हुई थी। मेरे पापा ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी वह अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और एक बुलट गाड़ी की मांग करने लगा। जब हम लोगों ने मना किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत हम लोगों ने जखौरा थाने में की है। इसके बाद हमारे मम्मी-पापा हमें घर ले आए। तब ससुराल वाले बोले कि तलाक दे दो। हमारे साथ धोखा हुआ। जब शादी हुई तब बताया गया था कि सुनील अविवाहित है। शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है। पहली पत्नी ने केस कर रखा है। हमारे पास सुनील ने तीसरी शादी की और उसे भी छोड़ दिया। अब वो चौथी शादी करने जा रहा है। हम चाहते हैं कि हम तीनों को न्याय मिले। गर्भवती पत्नी को घर से निकाला तीसरी पत्नी ने कहा- मैं झांसी के बबीना क्षेत्र की रहने वाली हूं। मेरी शादी 2023 में सुनील से हुई थी। हमारे घरवालों ने शादी में लगभग 8 लाख रुपए और जेवर आदि सामान दिया था। शादी के बाद पता चला कि सुनील पहले से दो शादियां कर चुका है। ये बात मुझसे छिपाई गई थी। शादी के कुछ महीने बाद मैं गर्भवती हो गई। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति मारपीट करने लगा। जब मैं 3 महीने की गर्भवती थी तो मारपीट की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाल दिया। तब उत्पीड़न से परेशान होकर होकर मैं मायके आ गई। जहां एक बेटी को जन्म दिया। अब पति अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। अब वो चौथी शादी करने जा रहा है। इसलिए मैंने पति की पहली और दूसरी पत्नी को बुलाया। हम तीनों पत्नियां गुरुवार को एसएसपी ऑफिस गए और सुनील की धोखेबाजी की दास्तान सुनाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस बोली-आरोपी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि तीनों पत्नियां थाने में आई थी। तीसरी नंबर की पत्नी ने शकायत दी है। जिस पर आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें… मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल
जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/e0rDI3K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *