DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महराजगंज में 2 फरवरी से लापता युवक का शव मिला:पोखरे के पास बरामद हुआ, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुबूत

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में फरवरी से लापता 19 वर्षीय युवक आदित्य चौरसिया का शव गुरुवार को बरामद किया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा गांव के सिवान में एक पोखरे के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आदित्य ग्राम सभा बैकुंठपुर का निवासी था। आदित्य चौरसिया 2 फरवरी को अपने घर से निकला था और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी और फरेंदा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने लेजार महदेवा के सिवान में पोखरे के पास एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त आदित्य चौरसिया के रूप में की गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। आदित्य की मौत से परिजनों में गहरा दुख है। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के परिणामों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।


https://ift.tt/kt7YuGe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *