DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई में अधेड़ ने फांसी लगाई:बीमारी से परेशान होकर की आत्महत्या, खेत जाने के लिए निकले थे

हरपालपुर के सांडी कस्बे में एक अधेड़ व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सांडी कस्बे के मोहल्ला औलाद गंज निवासी 50 वर्षीय विनोद पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में हुई है। विनोद खेती-बाड़ी का काम करते थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह कस्बे से जिंदपीर मार्ग पर झाड़ियों में एक बेर के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। मृतक के पुत्र अभिषेक ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वे काफी परेशान रहते थे।अभिषेक के अनुसार, शुक्रवार सुबह विनोद खेत की तरफ गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने बेर के पेड़ से उनका शव लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। विनोद के परिवार में उनकी पत्नी रेखा, तीन पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वसंत राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/cAnRr8E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *