DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में ट्रांसपोर्टर को पिकअप से रौंदा-VIDEO:सामने से चढ़ा दी गाड़ी, ट्रांसपोर्टर की मौत, सीसीटीवी फुटेज मिलने पर हत्या की आशंका

प्रयागराज में एक ट्रांसपोर्टर को पिकअप से रौंदने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से मामला रहस्यमय हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पिकअप के सामने तीन लोग खड़े हैं इसके बावजूद ड्राइवर तेजी से गाड़ी चलाते हुए ट्रांसपोर्टर के ऊपर चढ़ा देता है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। हादसा और जान बूझकर गाड़ी चढ़ाकर मार डालने के एंगल पर जांच की जा रही है। जानिये क्या है पूरा मामला प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मी नारायण साहू (45) पुत्र शिवराम साहू ट्रांसपोर्टर थे। वे सोरांव कोल्ड स्टोरेज परिसर स्थित अमूल दूध गोदाम में माल लोडिंग कराते थे। मंगलवार शाम लक्ष्मी नारायण साहू अपनी गाड़ी से मॉल लोडिंग को पहुंचा था। गाड़ी खड़ी कर वे अपने दो साथियों के साथ बातचीत करने करने लगा।
इसी दौरान कोल्ड स्टोरेज में माल लोडिंग को पहुंची पिकअप डाला ने तेजी से लक्ष्मी नारायण को रौंद दिया। उसके साथ रहे महेंद्र और सुधीर बाल बाल बचे। उन्हें मामूली चोट गाई। जबकि लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसे फाफामऊ शांतिपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर निकल भागा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया। अब इस एंगल पर जांच हो रही है कि ट्रांसपोर्टर को जान बूझकर तो नहीं रौंद कर मारा गया। लक्ष्मी नारायण के दो बेटे शुभम एवं शिवम के साथ बेटी मीनाक्षी साहू अनाथ हो गई। पत्नी सुशीला का रो रोकर बुरा हाल है। पिता शिवराम साहू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा का कहना है कि फुटेज निकली गई है। मामला संदिग्ध है। चालक की तलाश की जा रही है।


https://ift.tt/pYQ0flv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *