DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा,VIDEO:श्री खाटू श्याम मंदिर समिति ने किया आयोजन, प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी

उन्नाव के गोपीनाथपुरम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर समिति ने भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा का आयोजन किया। मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ भक्त भगवान जगन्नाथ के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा राजधानी मार्ग से होते हुए श्री दुर्गा मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भजन-कीर्तन करती चल रही थीं, जबकि युवा वर्ग भी आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल था। श्री दुर्गा मंदिर में देवी मां की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर लौटी, जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि निकट भविष्य में मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है। इस अवसर पर संदीप पांडे, वीरेन्द्र शुक्ला, कमल वर्मा, मनोज त्रिवेदी, सूर्य कुमार बाजपेई, अमरेन्द्र गुप्ता, अभिषेक तिवारी, राजेश बाजपेई, अंजनी अग्निहोत्री, जय सिंह कुशवाहा, सुरेश शुक्ला, दुर्गा तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


https://ift.tt/xFwtKi1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *